पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन ‘भाया’ ने नगर पालिका क्षेत्र सीसवाली की दो प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर जिला कलक्टर बारां को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की है। विधायक भाया ने सीसवाली में अन्नपूर्णा रसोई योजना प्रारम्भ करवाने तथा कालूपुरा एवं मदारपुरा बस्तियों को आबादी क्षेत्र में कन्वर्ट करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया है।

विधायक प्रमोद जैन ‘भाया’ ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि कांग्रेस शासनकाल में गरीब, श्रमिक, जरूरतमंद एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा रसोई योजना अत्यंत जनकल्याणकारी साबित हुई थी, लेकिन नगर पालिका क्षेत्र सीसवाली में आज तक यह योजना प्रारम्भ नहीं हो सकी है। इसके कारण स्थानीय मजदूरों, श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए सीसवाली में शीघ्र अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू करवाने की मांग की, ताकि आमजन को राहत मिल सके। विधायक भाया ने कहा कि योजना शुरू होने से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और श्रमिक वर्ग को राहत पहुंचेगी।

इसके साथ ही विधायक भाया ने सीसवाली क्षेत्र की कालूपुरा एवं मदारपुरा बस्तियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि इन बस्तियों में लंबे समय से अनेक परिवार निवास कर रहे हैं, लेकिन अब तक इन्हें राजस्व अभिलेखों में आबादी क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। इसके चलते स्थानीय निवासियों को निर्माण स्वीकृति, बिजली, पानी, सड़क सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक प्रमोद जैन ‘भाया’ ने जिला कलक्टर से मांग की कि स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग एवं जनभावनाओं को देखते हुए कालूपुरा एवं मदारपुरा बस्तियों का नियमानुसार सर्वे करवाकर उन्हें आबादी क्षेत्र में कन्वर्ट करने की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए, ताकि वहां निवासरत लोगों को वैधानिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने प्रशासन से दोनों जनहितकारी मांगों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है। विधायक भाया की ओर से उठाए गए इन मुद्दों को सीसवाली क्षेत्र के गरीब, श्रमिक एवं बस्तीवासियों से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण मामला माना जा रहा है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story