पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी के विरोध में जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित चार मूर्ति चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आक्रोश जताया।

जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह फैसला कुठाराघात साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम नागरिक लगातार परेशान हो रहा है और राहत मिलने के बजाय महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य सामग्री, सब्जियां, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हो जाती हैं। इसका सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और महिलाओं की रसोई पर पड़ता है।

बृजेश वर्मा ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों को आमजन विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं तथा केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर किया गया यह विरोध प्रदर्शन जिले में राजनीतिक और जनसरोकारों के मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बना रहा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story