तिरंगा रैली और ध्वजारोहण देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर परवन वृहद सिंचाई परियोजना की समिति के अध्यक्ष एवं नहरी किसान संघर्ष के सदस्य व बारां, झालावाड, कोटा सिंचाई समिति के अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में तिरंगा रैली लेकर डेम स्थल पर पहुंची और झंडारोहण किया।

किसानों की मांग और जल प्रबंधन

समिति के अध्यक्ष एवं परवन पुत्र पवन यादव ने कहा कि:

"संविधान दिवस पर हम सभी परवन वृहद सिंचाई परियोजना के जल प्रबंधन समिति निर्वाचित सदस्य जल बंटवारे में ईमानदारी बरतने, हमारे अधिकारों को प्राप्त करने हेतु विभाग से आशा रखते है, कि 377 मिलीघन मीटर पानी सिंचाई हेतु उपलब्ध करवाना जाना चाहिए। यह मूल प्रोजेक्ट में शामिल हैं।"

उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे कहा:

"अगर सरकार ने हमारे साथ अन्याय किया तो हमारे निर्वाचन का कोई मायना नहीं है। हम गत 25 वर्षों से संघर्ष करने के बाद राजस्थान की जल निवेश एवं उद्योग नीति के मुताबिक रिसाईक्लिंग के आधार पर सिर्फ 10 प्रतिशत पानी ही उद्योगों को दिया जाना चाहिए। जबकि 21 प्रतिशत पानी उद्योगों को देना लाभान्वित क्षेत्र के किसानों के साथ अन्याय है। हमारी तीन पीडी इस सत्याग्रह को करते-करते समाप्त हो रही है। परवन वृहद सिंचाई परियोजना का अमृतरूपी जल ही एक आशा दिलाता है कि किसान का बेटा किसान बन सकेगा।"

परियोजना की वर्तमान स्थिति और विभाग की लापरवाही

झंडारोहण कार्यक्रम के बाद सभी किसानों ने परियोजना स्थल का अवलोकन किया, जिससे निम्नलिखित तथ्य सामने आए:

  • डेम का 96 प्रतिशत और 94 प्रतिशत टनल का काम पूरा हो चुका है।
  • दाई मुख्य नहर और बाई मुख्य नहर का कार्य डेम टनल के मुकाबले नहीं चल रहा है।
  • यह विभाग की लापरवाही है और सरकार की बजट संबंधित व्यवस्था है।

हम सभी जनप्रतिनिधियों का इस और ध्यान आकर्षित करते है कि नहरों का कार्य और पंपहाउस का निर्माण प्रगति पर करवाएं।

कार्यक्रम में उपस्थिति

तिरंगा रैली और कार्यक्रम का नेतृत्व एवं उपस्थिति निम्न अनुसार रही:

किसान नेतृत्व:

  • अध्यक्ष सत्यनारायण नागर
  • शैलेंद्र शर्मा
  • देवाश सैनी
  • मुकेश मेघवाल
  • हेमराज मीणा
  • अमरलाल सुमन

विभागीय एवं अन्य प्रतिनिधि:

  • डब्ल्यूआरडी (WRD) से नरेंद्र मीणा
  • एचसीसी (HCC) के पीएम प्रभाकर नागेश्वर राय
  • अरूण, राहुल यादव और विष्णु
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story