बारां। जिले में कपड़ा व्यापार क्षेत्र की प्रमुख संस्था, जिला कपड़ा व्यापार समिति, अपने पारंपरिक नववर्ष स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुकी है। यह भव्य कार्यक्रम 4 जनवरी को सायं 5 बजे श्री सोभागश्री गार्डन, कोटा रोड, बारां में आयोजित होगा।

समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि समारोह की तैयारियों के लिए समिति बाहर से आने वाले व्यापारियों और प्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क में है। वहीं, स्थानीय व्यवस्थाओं की देखरेख वरिष्ठ सलाहकार धीरज हल्दीया कर रहे हैं और वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि कार्यक्रम भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

स्थानीय व्यापारियों को सुचना पत्रक और वार्षिक शुल्क संबंधी सूचनाएं समिति के महासचिव अमर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, हरिओम जांगिड़, गोविन्द चौरसिया, अजय, प्रदीप मारु, हेमंत विजय सहित पूरी कार्यकारिणी द्वारा वितरित की जा चुकी हैं।

कपड़ा व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि नववर्ष स्नेह मिलन समारोह के लिए जिले के सभी व्यापारियों और पदाधिकारियों से संपर्क किया गया है। इस बार जिले भर के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। अंता से कुलदीप नामा (महामंत्री जिला कपड़ा), अस्मत भाई (अध्यक्ष अंता), रमेश (संरक्षक अंता) सहित कई व्यापारी उपस्थित रहेंगे। मांगरोल से पीयूष विजय (महामंत्री जिला कपड़ा), मदन मोहन गुप्ता, गौरव मारु, गोलू चौरसिया; अटरू से गोपाल खंडेलवाल, ललित गेरा, जगदीश टक्कर; छबड़ा से राकेश छिपा; बड़ोदा से महेंद्र नागर ने अपनी स्वीकृति दी है।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि मनीष लस्करी (अध्यक्ष मंडी व्यापार क वर्ग) और बार काउंसिल अध्यक्ष ओम भारद्वाज बारां भी उपस्थित रहेंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा और मार्गदर्शन जिलाध्यक्ष रमन गर्ग, मनहर गाठानी, रामचंदर झाम्ब, योगी और अन्य वरिष्ठ सदस्य देख रहे हैं।

यह पारंपरिक नववर्ष मिलन समारोह लगातार चौथी बार आयोजित किया जा रहा है, और यह प्रदीप जैन के अध्यक्ष कार्यकाल का पांचवां कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम से जिले के कपड़ा व्यापार में आपसी सौहार्द, सहयोग और व्यापारिक नेटवर्क को और मजबूती मिलने की संभावना है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story