बारां। नगर परिषद बारां के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी 60 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों के पार्टी सिंबल जारी कर दिए हैं। भाजपा नेताओं ने सभी प्रत्याशियों के सिंबल रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम को सौंपे।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, जिला संगठन प्रभारी मोहनराज उपाध्याय, नगर परिषद चुनाव प्रभारी एवं पूर्व कोटा यूआईटी चेयरमैन आर.के. मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर तथा शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता ने नगर परिषद बारां के सभी 60 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों के पार्टी सिंबल रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम को सौंपे।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ नगर परिषद चुनाव में उतरा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास के साथ बारां नगर परिषद में भाजपा का परचम फहराने के लिए पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है।

पार्टी सिंबल सौंपे जाने के दौरान एड. श्याम पालीवाल सहित इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी 60 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल जारी होने के साथ नगर परिषद बारां चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की औपचारिक स्थिति स्पष्ट हो गई है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story