नगर निकाय आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में स्वीप रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर वोट राखी बांधकर उन्हें आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदान करने का संकल्प दिलाया और मतदान के प्रति जागरूक किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालमुकुंद असावा एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजीव तोमर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में रक्षाबंधन पर्व को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा गया। स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि जिलेभर में वोट राखी के साथ रक्षाबंधन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इसी क्रम में शहर के झालावाड़ रोड स्थित ओएस टीचर ट्रेनिंग सेंटर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप राजीव तोमर मुख्य अतिथि रहे, जबकि सहायक निदेशक बीमा विभाग सुनील कुमार तंवर ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में ईएलसी की छात्रा सदस्यों ने अतिथियों एवं सहपाठी भाइयों की कलाई पर शुभंकर ‘मतू’ वाली वोट राखी बांधी और आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदान करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर सीईओ राजीव तोमर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने का भी अवसर है। वोट राखी के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया जा रहा है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक-एक मत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है और शत-प्रतिशत मतदान से ही मजबूत एवं सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है।

सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने युवाओं को ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में पंजीयन, ईपिक में संशोधन, मतदान केंद्र की जानकारी सहित निर्वाचन संबंधी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ईएलसी सदस्यों ने मतदाता जागरूकता गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं शहर के वार्ड नंबर 10 में स्वीप टीम एवं ट्रेनर शिवानी एवं किरण के सानिध्य में प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं ने व्यवसायियों एवं आमजन को मतदाता जागरूकता राखियां बांधकर नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में स्वीप टीम सदस्य रामचरण मीणा, संस्था सचिव संदीप जैन, अनिल कुमार, प्रधानाचार्य आरबीएम आईटीआई श्याम मनोहर नागर सहित स्टाफ सदस्य अजीत कुमार, सुनील कुमार, मोहित कुमार, हरजीत, बौद्धिक असक्षम विद्यालय के विद्यार्थी, युवा मतदाता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वोट राखी के माध्यम से आयोजित इस अभियान ने रक्षाबंधन के पर्व को मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के संदेश से जोड़ा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story