बारां जिले में राजस्थान सरकार की ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना’ का पायलट प्रोजेक्ट सोमवार को जिला परिषद सभागार में शुरू हुआ। राज्य में इस योजना का पायलट चरण फिलहाल सिर्फ बारां जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही बगरू विधानसभा क्षेत्र को भी योजना में शामिल किया गया है। योजना की सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने बारां जिले के 3 होनहार छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से खेलों में भाग लेने, कौशल सीखने और नवाचार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक वार्ड और ग्राम पंचायत में सुयोग यूथ क्लब का गठन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ा जा सके।

‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना’ को 9 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इनमें खेलो और स्वास्थ्य, सफल, शक्ति उत्थान, कौशल और रोजगार, डिजिटल और नवाचार, शासन और आउटरीच, व्यापक डेटा कैप्चर, उपलब्धि ट्रैकिंग और सामाजिक भागीदारी शामिल हैं।

योजना के तहत युवाओं की शिक्षा, कौशल और आकांक्षाओं से संबंधित डेटा एकत्र कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, कैरियर परामर्श और जॉब मैपिंग पर विशेष फोकस रखा जाएगा।

योजना के चरण-1 में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और कबड्डी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत GP स्तर से निर्वाचन क्षेत्र स्तर तक टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों को आवश्यकतानुसार खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला स्तर पर कलेक्टर/एसडीएम के नेतृत्व में केंद्रीय क्लब और वार्ड-पंचायत स्तर पर यूथ क्लब बनाए जाएंगे। सभी क्लबों का पंजीकरण CMSDC पोर्टल और माई भारत पर किया जाएगा। योजना के लिए कोई अलग बैंक खाता नहीं होगा, बल्कि वित्त पोषण सरकारी योजनाओं और CSR के माध्यम से किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक श्री ललित मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश सिकरवार सहित सभी जनप्रतिनिधिगण, जिला कलेक्टर, एसपी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि वे सुयोग पोर्टल पर पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना के माध्यम से युवाओं को खेल, कौशल, रोजगार और नवाचार से जोड़ने की दिशा में बारां जिले से पायलट चरण की शुरुआत की गई है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story