बारां/झालावाड़। क्षेत्र की रेल सुविधाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह ने मंगलवार को संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर बारां–झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से जुड़े रेल विकास के मुद्दों को मजबूती से रखा। इस मुलाक़ात के दौरान ट्रेनों के ठहराव, विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, वहीं सांसद ने रेल मंत्री को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रीय आवश्यकताओं से अवगत कराया।

क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य धीरज गुप्ता ने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह ने भवानीमंडी, चौमहला, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा और चौकी मोतीपुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने चौमहला स्टेशन पर गांधीधाम–श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा और डॉ. अंबेडकर नगर–नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव, वहीं भवानीमंडी में पश्चिम एक्सप्रेस सहित नई दिल्ली–इंदौर, गांधीधाम–हावड़ा और बांद्रा टर्मिनस–हाजीपुर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को रोकने की मांग रखी।

मुलाक़ात के दौरान श्रीगंगानगर–झालावाड़ एक्सप्रेस को अकलेरा तक विस्तारित करने, कोटा से खिलचीपुर एवं बीना तक नई ट्रेनों के संचालन तथा बारां को सीधे दिल्ली से जोड़ने जैसे प्रस्ताव भी रखे गए। सांसद ने क्षेत्र में रेल संचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बारां, बीना, रुठियाई और झालावाड़ में पिट लाइनों के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन में सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही बारां में हमसफ़र एक्सप्रेस, अटरू में इंटरसिटी, संपूर्ण में दयोदय, छबड़ा में लालगढ़–पूरी और दुर्ग–अजमेर ट्रेनों के ठहराव प्रारंभ करने का सुझाव दिया गया। स्थानीय यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटरू में रेलवे फाटक संख्या 55 पर अंडरपास निर्माण की मांग भी सांसद द्वारा रखी गई।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनका परीक्षण कराए जाने और आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। यह मुलाक़ात क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए बेहतर रेल सुविधाओं और सशक्त संपर्क व्यवस्था की उम्मीद को और मजबूत करती है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story