बारां: एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले मोहित सिंह हाडा का सम्मान
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज के नेतृत्व में 26 घंटे निरंतर दौड़ लगाने वाले धावक मोहित सिंह हाडा का शिवाजी कॉलोनी में भव्य स्वागत किया गया।

बारां के खेल संकुल मैदान में 26 घंटे निरंतर दौड़ लगाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले धावक मोहित सिंह हाडा का स्वागत करते नगर परिषद पार्षद प्रशांत भारद्वाज एवं अन्य।
स्वागत समारोह और नेतृत्व
राजेंद्र शर्मा, बारां। वार्ड पार्षद और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बारां जिले का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने वाले धावक मोहित सिंह हाडा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मोहित सिंह हाडा की ऐतिहासिक उपलब्धि
गत दिनों 26 जनवरी के दिन जिले के खेल संकुल मैदान में निरंतर 26 घण्टे की दौड़ लगाकर मोहित सिंह ने अपना ही नहीं अपितु बारां जिले, राज्य और भारत देश के नाम रोशन किया है। शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मोहित सिंह के सम्मान में जोरदार आतिशबाजी कर फूल माला पहनाकर धावक का स्वागत सम्मान किया गया।
जनप्रतिनिधि का वक्तव्य
इस मौके पर जनप्रतिनिधि प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि "मोहित सिंह हमारे बारां जिले की शान है जो भविष्य में भारत की आने वाली पीढ़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।"
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक
इस मौके पर क्षेत्रवासी मौजूद रहे:
- खेमराज सिंह, पुष्पेंद्रसिंह सिसोदिया, रविन्द्र सिंह मिसाई
- वीरू शर्मा, बुद्धि नागर, भरत मालवीय
- खेमराज मालव, घनश्याम गोस्वामी, विशाल मंगल
- ओम यादव, ऋतिक शर्मा, सिप्पू सेन
- गौरीशंकर शर्मा, जीतू नारेड़ा, विमल मेहता, जसवंत सिंह

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
