बारां: 26 घंटे में 181 किमी दौड़कर मोहित सिंह हाडा ने बनाया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
धावक मोहित सिंह हाडा ने 26 घंटे निरंतर दौड़ लगाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया, प्रताप चौक पर विभिन्न संगठनों ने भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।

बारां के प्रताप चौक पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले धावक मोहित सिंह हाडा का विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया
शहर के प्रताप चौक पर समस्त बारां शहर के द्वारा प्रतिभा के सम्मान में बारां शहर मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र सिंह मिसाई ने बताया कि बारां के गौरव मोहित सिंह हाडा (मुड़ली) का भव्य स्वागत किया गया।
ऐतिहासिक उपलब्धि और रिकॉर्ड
- मोहित सिंह हाडा ने 25 जनवरी सुबह 6.30 बजे से 26 जनवरी सुबह 8.30 बजे तक लगातार 26 घंटे में लगभग 181 किलोमीटर की दौड़ लगाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।
- उन्होंने बारां का राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ाया और बारां नाम रोशन किया।
पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से अभिनंदन
इसी के उपलक्ष में समस्त बारां शहर और अनेक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर स्मृति चिन्ह भेंट कर बारां की धरती पर, गर्म जोशी के साथ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। बारां के गौरव मोहित सिंह हाड़ा को अग्रिम उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
धावक मोहित सिंह का उद्बोधन
"धावक मोहित सिंह ने सभी शहर वासियों को धन्यवाद दिया और बताया कि समस्त बारां के वासियों के आशीर्वाद और सहयोग से ही उन्होंने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। वह भविष्य में गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने का प्रयास करेंगे।"
सहयोगी संगठन और गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित संगठनों के द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया:
- राजपूत सभा समिति, मां आशापाला क्षत्रिय फाउंडेशन, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)।
- नवदुर्गा नवयुवक मंडल शिवाजी नगर, बारां रनर्स क्लब, कपड़ा व्यापार संघ।
- श्री राजपूत करणी सेना, ओमप्रकाश व्यास सेवा समिति, नगर कांग्रेस बारां।
- शिक्षा सहकारी समिति, शहीद भगत सिंह डिफेंस एकेडमी, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, बारां।
- राष्ट्रीय करणी सेना, कर्मचारी अधिकारी संगठन मुड़ली, सरयू लाइब्रेरी, सारथी ग्रुप।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रसिंह गौड नंदगांवड़ी और प्रदीप जैन ने किया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
