राधेश्याम बेरवा ने जन संवाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत विधायक ने मेरमाचाह से अन्ताना तक विभिन्न गांवों का दौरा कर बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

जन संवाद यात्रा के दौरान ग्राम चौपाल पर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी मूलभूत समस्याएं सुनते भाजपा विधायक राधेश्याम बेरवा और उपस्थित कार्यकर्ता।
विधानसभा क्षेत्र में चल रही “आपका विधायक आपके द्वार” जन संवाद यात्रा इन दिनों ग्रामीण अंचलों में जनचर्चा का केंद्र बनी हुई है। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच विधायक राधेश्याम बेरवा लगातार गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं। जनसंवाद यात्रा के दौरान चौपालों, चबूतरों, पेड़ों की छांव और कुटियाओं में बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विधायक ने जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
शुक्रवार को जन संवाद यात्रा ग्राम मेरमाचाह से शुरू होकर बेड़क्या, गंदोलिया, लक्ष्मीपुरा, काचरा, काचरी, मुसेन माता, उम्मेदगंज और अन्ताना तक पहुंची। यात्रा के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, किसान संघ के कैलाश गंदोलिया तथा भाजपा के बलराम नागर विशेष रूप से मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, जलभराव, पेंशन, आवास योजनाओं समेत अन्य मूलभूत समस्याएं विधायक राधेश्याम बेरवा के सामने रखीं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा लापरवाही पर नाराजगी भी जताई।
विधायक राधेश्याम बेरवा ने कहा कि वह राजनीति नहीं, जनसेवा करने निकले हैं और जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की प्रत्येक समस्या का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है तथा धूप चाहे कितनी भी तेज हो, जनसेवा का सफर नहीं रुकेगा।
ग्रामीणों ने विधायक के इस जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार कोई जनप्रतिनिधि गांव की चौपाल तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं को इतने करीब से सुन रहा है। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने विधायक का साफा पहनाकर, मालाएं पहनाकर और आतिशबाजी कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसमर्थन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि जन संवाद यात्रा के माध्यम से विधायक सीधे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।
यात्रा में मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया, योगेश गौतम, कवाई अध्यक्ष वीरेंद्र हाड़ा, चंद्रभान, महिपाल नागर, अनिल शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, संजय दायमा, विजय महाराजपुरा, अरविंद पारीक, महावीर मोटीस, बाबूलाल नागर, भेरूलाल बेरवा, मनीष गालव, हरीश गालव, नरेंद्र मीणा, निर्मल मीणा, भवानी शंकर, विकास, सोनू रावल, देवकीनंदन, संजय नागर, लेखराज मीणा, विशाल गौतम, रामबाबू गौतम, शिवप्रसाद गोस्वामी, मेघराज मीणा, राजा राम, त्रिलोक नागर, रामचंद्र नागर, ओम नागर, राधेश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
