बारां। बारां–अटरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधेश्याम बेरवा ने गुरुवार को बारां सर्किट हाउस में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), आरएसआरडीसी, बिजली विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और लंबित जनसमस्याओं की विस्तृत समीक्षा की।

विभागवार प्रगति रिपोर्ट और समयसीमा के निर्देश

बैठक के दौरान विधायक बेरवा ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति रिपोर्ट ली तथा सड़क, बिजली और सिंचाई से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारां–अटरू विधानसभा की जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुणवत्तापूर्ण विकास और त्वरित समाधान पर जोर

विधायक ने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल समीक्षा करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर तेज गति देना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। "उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समय में पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।" जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उपस्थित गणमान्य जन और अधिकारी

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद गर्ग, जगदीश मीणा, नंदलाल सुमन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, अजीत माथनी, नगर अध्यक्ष ओपी पारेता, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर नामा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story