विधायक राधेश्याम बेरवा ने अटरू में ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
अटरू पंचायत समिति सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई जनसुनवाई, विधायक ने लंबित योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।

अटरू पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते विधायक राधेश्याम बेरवा।
बारां/अटरू। विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विधायक राधेश्याम बेरवा ने मंगलवार को अटरू पंचायत समिति सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई आयोजित की।
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), नगर पालिका, विद्युत विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग (PHED) एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। विधायक बेरवा ने सभी विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि "आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण किया जाए तथा सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।"
समन्वय और पारदर्शिता पर विधायक का जोर
उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने पर भी जोर दिया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर अटरू मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया, कवाई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र हाड़ा, गऊघाट मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, पंचायत समिति सदस्य मथुरालाल मीणा, कुलदीप किरपुरिया, बृजमोहन सोनी, प्रमोद शर्मा, संजय दायमा, प्रद्युम्न शर्मा, पवन गालव, ओम नागर, सुरेंद्र बरखेड़ी, पुष्प दयाल नागर, प्रकाश करजुना, उमेश शर्मा, घासी लाल वर्मा, हरीश गालव, मनीष गालव, पप्पू नेता, सुरेश शर्मा, राहुल वर्मा एवं सुरेश बघेरवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
