राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के तत्वावधान में मेघवाल समाज का 11वां सामूहिक विवाह सम्मेलन लहसुन मंडी के सामने छीपाबड़ोद में मजदूर दिवस व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हुआ, जहां 14 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे और सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश सामने आया।

सम्मेलन के अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल तथा कोषाध्यक्ष सोहन मेघवाल ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलपति डॉ. विमला डूकवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बालिका शिक्षा से ही समाज की दशा और दिशा बदली जा सकती है तथा बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का संकल्प दिलाया। मुख्य वक्ता परिषद के संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष नंदलाल केसरी ने मृत्युभोज त्यागने और नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कुरीतियों को छोड़कर शिक्षा पर खर्च करना समय की सख्त आवश्यकता है, तभी समाज आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीलाल मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डग विधायक कालूराम वर्मा ने सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। बारां के पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल तथा उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल ने समाज से राजनीति में सामूहिक शक्ति दिखाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रेमचंद मीणा, अजनावर ग्राम के सरपंच तथा विधायक प्रतिनिधि अशोक दुदानी, मेघवाल परिषद की महिला प्रदेश अध्यक्ष संतोष मेघवाल, संरक्षक कालूलाल चंद्रसेन, सलाहकार शंकरलाल मेघवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद मेघवाल, प्रदेश सचिव गोपाललाल मेघवाल, प्रदेश पौधरोपण प्रभारी बाबूलाल चौमा, झालावाड़ जिलाध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल, कोटा जिलाध्यक्ष शिवराज मेघवाल, बारां जिलाध्यक्ष धनराज उमरचिया, जिला महामंत्री रामेश्वर मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष सूरजमल मियाडा कवि, उपाध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल, छबड़ा अध्यक्ष गोपाललाल मेघवाल, अटरू अध्यक्ष पुरुषोत्तम मेघवाल, कवाई जमनालाल मेघवाल, पंचायतराज संगठन कांग्रेस की प्रदेश सचिव संध्या मेघवाल, अनुसूचित जाति परिषद जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, अकलेरा के पूर्व अध्यक्ष पुष्पकांत मेघवाल, पूर्व पार्षद दुर्गालाल मेघवाल और नरेंद्र केथोलिया कोटा सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।

कोटा संभाग प्रभारी मुकेश नारायण तथा बारां जिला प्रभारी संजय मेघवाल ने बताया कि इस अवसर पर मेघवाल छात्रावास में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। समिति द्वारा सम्मेलन में गरम पूरी, ठंडे पानी, पार्किंग और वरमाला की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। नव दंपतियों को कूलर, अलमारी, पलंग सहित गृहस्थी के आवश्यक सामान प्रदान किए गए।

आयोजन की व्यवस्थाओं में सम्मेलन संयोजक संजय मेघवाल, प्रभारी गोकुल मेघवाल, उपकोषाध्यक्ष दीपक मेघवाल, कार्य प्रभारी प्रकाशचंद मेघवाल व पानाचंद भारती, पंजीयन प्रभारी धनराज मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल व मेघराज मेघवाल, सलाहकार जमनालाल मेघवाल, टेंट प्रभारी चेतन मेघवाल व प्रमोद मेघवाल, सामान वितरण प्रभारी गुरुदयाल मेघवाल व मोहन मेघवाल, भोजन प्रभारी चंपालाल मेघवाल व अमरचंद मेघवाल, पार्किंग प्रभारी भूरालाल मेघवाल व खेमराज मेघवाल, बिजली प्रभारी चंपालाल मेघवाल व राजेंद्र मेघवाल, पेयजल प्रभारी जोधराज मेघवाल, चिकित्सा प्रभारी पानाचंद मेघवाल व ओमप्रकाश मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। मंच संचालन निरंजन कोकबाण कवि तथा हरिओम मेघवाल ने किया। पानीग्रहण संस्कार का आयोजन गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की टीम द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। सम्मेलन में भजन गायक मदनलाल मेघवाल बरखेड़ा, रामअवतार कमोलर और मुकेश मेघवाल सौरती का भी सम्मान किया गया।

अंत में अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, आर्थिक सहयोग और कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story