बारां। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान में समाजसेवी मंजू आनंद गर्ग को एक बार फिर महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग सर्राफ की सहमति तथा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती गुप्ता और महामंत्री श्रीमती सुधा जाजोदिया के निर्देश पर महिला प्रभारी श्रीमती राजदुलारी गोयल ने की।

पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद मंजू आनंद गर्ग ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उन पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वह इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगी।

मंजू आनंद गर्ग ने पद की गरिमा के अनुरूप समाज हित में कार्य करने और जिले में अधिक से अधिक मातृ शक्ति को संगठन से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका ध्येय रहेगा कि जिले और कस्बे की अग्र मातृशक्ति संगठित होकर समाज और देशहित में कार्य करे, जिससे भगवान श्री अग्रसेन महाराज के सिद्धांतों और आदर्शों का पूरे देश में प्रचार-प्रसार हो।

मंजू आनंद गर्ग की महिला जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष शशि गर्ग, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य आशा गोयल, पिंकी गोयनका, राधा मित्तल, नीतू गर्ग, बबली अग्रवाल, नीतू गुप्ता, बबीता गर्ग, उषा निरंजन गोयल, सुशीला बंसल, अनीता जैन, निशा गोयंका, हेमलता गर्ग सहित सभी मातृशक्ति ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनकी पुनर्नियुक्ति के साथ समाजहित में मातृशक्ति को संगठित कर कार्य करने की जिम्मेदारी एक बार फिर मंजू आनंद गर्ग को सौंपी गई है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story