मांगरोल में आयोजित होगा विशाल निःशुल्क त्वचा, यौन एवं कुष्ठ रोग चिकित्सा शिविर
श्री शिवाय हॉस्पिटल बारां एवं पंचायत समिति के तत्वावधान में डॉ. भोलाराम दिलावर चर्म रोगों का करेंगे उपचार, मरीजों को दवाओं का होगा निःशुल्क वितरण।

मांगरोल के श्री ज्योतिबा फुले सामुदायिक भवन में 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक करते आयोजक।
बारां। श्री शिवाय हॉस्पिटल बारां एवं पंचायत समिति मांगरोल के संयुक्त तत्वावधान में "स्वस्थ त्वचा, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ राष्ट्र" के संकल्प के साथ एक दिवसीय विशाल निःशुल्क त्वचा रोग, यौन रोग एवं कुष्ठ रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का समय एवं स्थान
यह शिविर 12 अप्रैल (रविवार) को सायं 4 बजे से श्री ज्योतिबा फुले सामुदायिक भवन, मांगरोल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विशेषज्ञ सेवाएं एवं निःशुल्क औषधि वितरण
इस शिविर में श्री शिवाय हॉस्पिटल बारां के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. भोलाराम दिलावर मरीजों का उपचार कर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों को उपलब्ध दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों से विशेष आग्रह
आयोजकों द्वारा मांगरोल एवं आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से विशेष आग्रह किया गया है कि "इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर लाभ प्राप्त करें।" स्वस्थ समाज की दिशा में उठाए गए इस कदम के अंतर्गत मांगरोल के ज्योतिबा फुले सामुदायिक भवन में चिकित्सा सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
