अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर एवं समाजसेवी माजिद सलीम और उनकी अहलिया शाहिस्ता सलीम के मुकद्दस हज सफर पर रवाना होने से पूर्व उनके निवास पर उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए हज की मुबारकबाद पेश की गई तथा उनके सफर की आसानियों और हज के तमाम अरकान के खैरियत से मुकम्मल होने की दुआ की गई।

कार्यक्रम के दौरान मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान परिवार की ओर से संरक्षक कैलाश शर्मा, पीसीसी सदस्य, संस्थान के अध्यक्ष शेख बहादुर अली, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी सहित जगदीश खींची, पवन मेटल, अब्दुल हक हक्का भाई, डॉ. अब्दुल रशीद, डॉ. नासिर हुसैन (यूनानी), अब्दुल वहीद मुन्ना मास्टर, अब्दुल कलाम चिश्ती, मारूफ लाला और अरशद इकबाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने माजिद सलीम की समाज सेवा और उनके मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके लिए नेक दुआओं का इज़हार किया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और पारस्परिक सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

अंत में माजिद सलीम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ करने की बात कही, जिससे इस अवसर का सामाजिक और मानवीय महत्व और भी स्पष्ट हुआ।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story