महर्षि गौतम नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, सुमित गौतम (बामली) सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
कोटा रोड स्थित निजी रिसोर्ट में बैठक के दौरान निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी, विभिन्न पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा

बारां। महर्षि गौतम नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठन को लेकर कोटा रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवयुवक मंडल के समस्त सदस्य उपस्थित रहे और वर्षभर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों तथा मंडल द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों को किस प्रकार से प्रभावी रूप से संचालित किया जाए, इस पर सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।
विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। चुनाव प्रक्रिया के लिए नरेंद्र शर्मा को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया, जिनके सानिध्य में चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सर्वसम्मति से सुमित गौतम (बामली) को महर्षि गौतम नवयुवक मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात सुमित गौतम (बामली) ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में योगेश गौतम नलका को उपाध्यक्ष, चित्रांशु शर्मा को मंत्री, वासु गौतम को कोषाध्यक्ष, महेश गौतम को संगठन मंत्री, हितेश गौतम को सांस्कृतिक मंत्री, विष्णु गौतम को प्रवक्ता, अभिनव गौतम को कानूनी सलाहकार, राहुल गौतम को ऊर्जा मंत्री, कनिष्क गौतम को मंत्री तथा सिद्धार्थ गौतम को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही हितेश, योगेश सीमली, पवन गौतम, कौशल गौतम और सौरभ गौतम को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। वहीं देवेंद्र गौतम डूंडी और संजय गौतम को मंडल का संरक्षक बनाया गया।
बैठक के दौरान मंच का संचालन विष्णु गौतम द्वारा किया गया। बैठक में मंडल की आगामी गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही महर्षि गौतम नवयुवक मंडल ने सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
