प्रारंभिक कर्मभूमि और संघ का अनुभव

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि - "किशनगंज और शाहाबाद क्षेत्र से मेरी प्रारंभिक कर्मभूमि रही है! आज से करीब 48 वर्ष पहले मैं इस क्षेत्र में प्रचारक रहा! यहां प्रेम जी के मकान में एक छोटा सा कमरा हुआ करता था! जहां हमारा राष्ट्रीय स्वयं संघ का कार्यालय होता था, वहीं से हम गांव गांव में घूम कर संघ का कार्य किया करते थे!"

उन्होंने आगे भावुक होते हुए कहा - "मैंने आप सबसे या आपके भाई बंधुओ से ही बहुत कुछ सीखा है! मैं इस धरती और इस माटी का आभारी हूं! जहां काम करते-करते आज यहां तक पहुंचा हूं!"

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज यहां बारां जिले के केलवाड़ा में नव घटित पंचायत समिति केलवाड़ा और नाहरगढ़ के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे!


विकास की यात्रा: कच्चे रास्तों से पक्की सड़कों तक

मंत्री दिलावर ने पुराने संघर्षों को याद करते हुए बताया:

  • जब वे यहां काम करने आए थे तो इस क्षेत्र में सड़कें नहीं हुआ करती थी।
  • दूर-दूर तक किलोमीटर तक कच्चे रास्ते पर साइकिल से जाना पड़ता था।
  • साइकिल चलाना भी आसान नहीं होता था, रास्ते में 15-20 बार तो साइकिल की चेन उतरा करती थी।

केंद्र में भाजपा का राज आया और अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री बने उसके बाद अटल जी की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का परिणाम है कि यह पूरा क्षेत्र सड़कों के जाल से जुड़ गया है! आज कोई ऐसा गांव नहीं बचा है जहां पक्की सड़क ना हो!


बिजली और जन-प्रतिनिधित्व का अधिकार

दिलावर ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बिजली नहीं हुआ करती थी और बिजली के लट्टू जलना लोगों के लिए सपना था। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी और स्वर्गीय प्रोफेसर ललित किशोर चतुर्वेदी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बने तब इस क्षेत्र में पहली बार बिजली आई!

आरक्षण और अधिकारों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा:

  • आज जो अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिलाएं सरपंच प्रधान जिला प्रमुख बनकर मंच पर बैठती है यह अधिकार भी उन्हें भाजपा ने ही दिया।
  • प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरव सिंह शेखावत जब राजस्थान के मुख्यमंत्री बने तब स्थानीय पंचायत के चुनाव में यह आरक्षण लागू कर गरीब जाति के लोगों और महिलाओं को चुनाव लड़ने और जनप्रतिनिधि बनने का अधिकार मिला।

हाडोती और किशनगंज को सौगात: नई पंचायत समितियां

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि - "क्योंकि मैं इस क्षेत्र में पहले काम किया है इसलिए मुझे इस क्षेत्र की भौगोलिक समस्याओं की पूरी जानकारी थी जिसके चलते विधायक ललित मीणा की आग्रह पर और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आदेश पर केलवाड़ा एवं नाहरगढ़ दो पंचायत समितियां का गठन किया!"

मंत्री ने बताया कि कोटा संभाग में केवल तीन ही पंचायत समितियां नई गठित हुई हैं जिनमें से एक मेरे विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में है तथा दो ललित मीणा के विधानसभा क्षेत्र किशनगंज में बनी है!


समारोह में उपस्थिति

कार्यक्रम को निम्नलिखित वक्ताओं ने भी संबोधित किया:

  • क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा
  • पूर्व विधायक हेमराज मीणा
  • भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार

इस अवसर पर कार्यक्रम में केलवाड़ा की सरपंच रुक्मणी राठौर भी मंचसीन थी!

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story