राज्य के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री Madan Dilawar के 67वें जन्मदिन पर अटरू के बांधा रोड स्थित Keshav Mahavidyalaya में रक्तकोष फाउंडेशन और Rajasthan Rajya Bharat Scout Guide के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में ब्लड बैंक बारां में बढ़ती रक्त की कमी और थैलीसीमिया रोगियों की जरूरत को देखते हुए आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर रक्तदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम संयोजक, सरपंच संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता Krishna Murari Dilawar तथा जिला ब्रांड एंबेसडर Sanjay Meghwal ने बताया कि गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक बारां में लगातार रक्त की कमी बनी हुई है, जबकि थैलीसीमिया रोगियों को नियमित रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित कर आमजन से अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील की गई।

शिविर में रक्तकोष फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष Nandlal Kesari, प्रवक्ता Manish Mahawar, तहसील अध्यक्ष Prayagraj Gochar, केशव महाविद्यालय के चेयरमेन Pramod Dilawar, स्काउट गाइड के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर Rajendra Sharma और फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक Dr. Anil Marmit ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्रेरित किया।

आयोजित कार्यक्रम में कमला शिक्षण संस्थान के निदेशक Narendra Singh Chauhan, रक्तकोष फाउंडेशन के डॉ. अनिल मर्मिट, निदेशक कृष्णमुरारी दिलावर, भीमसेन अदलक्खा, राजेन्द्र शर्मा, जमना बाई दिलावर, रामबाबू वैष्णव, प्रमोद दिलावर, देवीलाल ओढ़, महेंद्र सिकलीगर, भारत बना, चम्पालाल नागर, दिलीप सांवरिया और नवल महाकाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में संजय दायमा, एडवोकेट सुरेश शर्मा, गिरिराज शर्मा, अरविंद पारीक, शिवदान मीणा, प्रमोद शर्मा, सुरेश बघेरवाल, सींगाजी मारवाड़ा, उमेश शर्मा, समाजसेवक श्याम राठौर, परमेश्वर दायमा और पप्पू महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच संचालन व्याख्याता Harish Mishra ने किया।

कार्यक्रम के दौरान केशव महाविद्यालय के निदेशक Krishna Murari Dilawar ने अपने अग्रज एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के 67वें जन्मदिन का उल्लेख करते हुए उनके सेवा भाव और उदार व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने भावुक होकर अपनी माता की स्मृतियों से जुड़े प्रसंग भी साझा किए। एडवोकेट Suresh Sharma और रक्तकोष फाउंडेशन के Dr. Anil Marmit ने रक्तदान की महत्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं 89 बार रक्तदान किया है। डॉ. Sanjay Meena अपनी पत्नी रीना बाला के साथ कोटा से अटरू पहुंचकर रक्तदान करने आए। स्वच्छता मिशन के ब्रांड एम्बेसेडर Rambabu Vaishnav, केशव महाविद्यालय के चेयरमैन प्रमोद दिलावर और निदेशिका जमना बाई ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इन्द्रराज नागर, प्रदीप नागर, नवल शर्मा, मेघराज मीणा, गोलु बॉम्बे स्टूडियो, गिरिराज नागर, नेमीचंद मीणा और स्काउट गाइड कोषाध्यक्ष रामप्रसाद सेन ने भी सहयोग दिया। रक्तदान शिविर ने न केवल सामाजिक सरोकार का संदेश दिया, बल्कि थैलीसीमिया रोगियों और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल बनकर मानव सेवा की मिसाल भी पेश की।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story