भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लायंस क्लब बारां साउथ ने आर्य वाटिका के सामने स्थित दीनदयाल पार्क पर “जल मंदिर” का शुभारंभ किया। शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए इस जनहितकारी अभियान में शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमार बाटा, पंजाबी समाज के राजेंद्र डंग, भारत विकास परिषद के अशोक गोयल, रविंद्र अग्रवाल, सदर बाजार कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया अदलक्खा सहित क्लब अध्यक्ष पदम पिपलानी, डायरेक्टर मदन लाल गर्ग, सचिव सुरेश जैन, सदस्य ललित शर्मा एवं मयंक पिपलानी मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पदम पिपलानी ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य सदैव पीड़ित मानवता की सेवा करना रहा है तथा “हर चेहरे पर मुस्कान” क्लब का ध्येय वाक्य है। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ क्लब लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता आ रहा है।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जहां “जल मंदिर” की शुरुआत की गई है, वहीं जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए “परिंडा अभियान” भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। क्लब द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर एवं अन्य जनहितकारी प्रकल्प भी आयोजित किए जाते हैं। अब तक चार नेत्र चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं तथा भविष्य में भी समाजसेवा के विभिन्न कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

भीषण गर्मी के दौर में शुरू किया गया यह “जल मंदिर” न केवल राहगीरों और आमजन को राहत देगा, बल्कि सामाजिक सहभागिता और मानव सेवा के संदेश को भी मजबूत करेगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story