मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लाइनेस क्लब बारां ने राजकीय चिकित्सालय बारां के नवजात शिशु वार्ड में लगभग 50 नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित कर संवेदनशील पहल की। कार्यक्रम का आयोजन डा. परूथी शिशु रोग विशेषज्ञ एवं डा. मंजू मीणा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जहां क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी।

क्लब अध्यक्ष सुमन काबरा ने बताया कि यह सेवा गतिविधि जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायक साबित हो रही है। क्लब सचिव एवं कोषाध्यक्ष सरला जैन ने जानकारी दी कि वितरण के दौरान सभी मेम्बर्स ने जच्चा-बच्चा की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। क्लब की सीनियर मेम्बर चंद्रकला सेठी ने कहा कि लाइनेस क्लब बारां कई वर्षों से पीड़ित और मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता आ रहा है।

इस अवसर पर गीता खंडेलवाल, भगवती टेहल्यानी, किरण, उर्मिला सोनी, उर्मिला गर्ग, मृदुला सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं और सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह पहल न केवल नवजात शिशुओं के परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनी, बल्कि सामाजिक सरोकार और सामुदायिक सहयोग की मजबूत मिसाल भी प्रस्तुत करती है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story