राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा संघ अधिवेशन में कैडर सुधार की मांग, उठी कई अहम मांगें
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा संघ का प्रदेश अधिवेशन कोटा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा कैडर सुधार, उप जिला शिक्षा अधिकारी पद सृजन सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।

कोटा में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा संघ के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन के दौरान मंचासीन पदाधिकारी और अतिथि।
कोटा। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन रविवार 19 जुलाई को कोटा में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) शामिल हुए और शारीरिक शिक्षा कैडर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य व्याख्याता सुनील शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के विशेषाधिकारी (ओएसडी) सतीश कुमार गुप्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र कंबोज ने की।
अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र कंबोज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शारीरिक शिक्षा कैडर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला और राज्य सरकार के समक्ष मांग-पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों में उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) के पद सृजित करने की मांग को प्रमुखता से रखा।
मुख्य अतिथि सतीश कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और शारीरिक शिक्षा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसी भी विद्यालय के प्रभावी संचालन, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग निरंतर नवाचार एवं सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की पदोन्नतियां की गई हैं तथा आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
कार्यक्रम में श्रीमती आशा मांडावत (संयुक्त निदेशक, कोटा संभाग), रामचरण मीणा (जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, कोटा), रुपेश कुमार सिंह (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा), रूपनारायण मालव (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, कोटा), राजेन्द्र कंबोज (प्रदेशाध्यक्ष), शिवराज सिंह चौधरी (उप जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त निदेशक कार्यालय, कोटा), सूरजकरण बड़गोतिया (उप जिला शिक्षा अधिकारी, शारीरिक शिक्षा), मानसिंह राजावत (उप जिला शिक्षा अधिकारी, बारां), संतोष राठौड़ (उप जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर), अवधेश पुरी गोस्वामी (भीलवाड़ा) एवं राजबहादुर भंसाली (उप जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़) मंचासीन रहे।
अधिवेशन में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कोटा संभाग प्रभारी राजेन्द्र मीणा, महेश दाधीच, लक्ष्मण आर्य, रचना शर्मा, सुनील शर्मा, चंद्र प्रकाश मेहता, प्रेम नारायण नागर, ऋचा वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती किरण सिंह (प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा) एवं सुनील शर्मा (बारां) ने संयुक्त रूप से किया। अधिवेशन में शारीरिक शिक्षा कैडर को मजबूत करने और विभागीय सुधारों से जुड़ी मांगों को लेकर संघ की ओर से अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रूप से रखी गईं।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
