कोटा दिनांक 9 अप्रैल 2026, कोटा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम एवं देहात अध्यक्ष भानू प्रताप ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटा शहर में लगाए गए प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज 10 अप्रैल आज शुक्रवार को आज प्रातः 11 बजे गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ को लेकर शहर एवं देहात कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक लेंगे, जिसमें बैठक में सह प्रभारी धर्मराज मेहरा भी उपस्थित रहेंगे।

संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं आगामी रणनीति पर चर्चा

राखी गौतम एवं भानू प्रताप ने बताया कि "प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत संगठनात्मक मीटिंग लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।" उन्होंने यह भी जानकारी साझा की कि "भारद्वाज पूर्व में युवा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं और सांगानेर जयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।"

बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद प्रत्याशी, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, कोटा जिले कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण, पार्षदगण, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि नगर निकाय व पंचायतीराज, पीसीसी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष गण, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष गण एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण एवं प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण सहित समस्त कांग्रेस जन भाग लेंगे।

सादर प्रकाशनार्थ।

भवदीय,

संपादक महोदय।

डॉ. विजय सोनी, महासचिव कांग्रेस कमेटी, कोटा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story