नियमों की अनदेखी और सुरक्षा पर खतरा

कोटा से बारां आने-जाने वाली लोक परिवहन की बसों में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। निर्धारित सीटों की संख्या से कहीं अधिक सवारियां भरकर बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।

यात्रियों के गंभीर आरोप

  • "पूरा किराया चुकाने के बावजूद यात्रियों को बैठने की सीट तक नहीं दी जाती।"
  • "मजबूरन यात्रियों को खड़े होकर या बेहद असुविधाजनक हालात में सफर करना पड़ता है।"

बस स्टाफ का अड़ियल रवैया

जब कोई सवारी इसका विरोध करती है तो "बस स्टाफ द्वारा बीच रास्ते में उतार देने की धमकी दी जाती है", जिससे यात्री डर के कारण आवाज नहीं उठा पाते। लोक परिवहन के नियमों के अनुसार क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना स्पष्ट रूप से नियम विरुद्ध है, इसके बावजूद कोटा-बारां रूट पर यह स्थिति लगातार बनी हुई है।

परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

अब सवाल यह उठता है कि परिवहन विभाग की जांच और निगरानी आखिर कहां है। यात्रियों और आमजन परिवहन विभाग से मांग करता है कि इस रूट पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, औचक निरीक्षण किए जाएं और नियम तोड़ने वाली बसों पर भारी जुर्माना व परमिट निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा मिल सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story