बारां । अटरू क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा टापरिया में गुरुवार को सर्दी से बचाव हेतु नन्हे मुन्ने बच्चों को बारां नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक मण्डल की ओर से गर्म वस्त्र भेट किए गए। सभी छोटे बच्चों को स्वेटर और ऊनी टॉपी वितरित की गई।

शिक्षा और संस्कार का संदेश

इस अवसर पर केशव महाविद्यालय अटरू के निदेशक कृष्ण मुरारी दिलावर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा:

"बच्चे हमेशा शिक्षा और संस्कार से जुड़े रहे।"

उन्होंने बच्चों को सदैव शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा से जुड़े रहने का सन्देश दिया।





सरपंच की घोषणा एवं विद्यालय का आभार

  • किशनपुरा की सरपंच रूक्मणी बाई: सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया एवम् विद्यालय को एक वाटर कूलर भेट करने की घोषणा की।
  • प्रधानाचार्य लालचंद बैरवा: बताया कि विद्यालय के शिक्षक डॉ अंकुर माहेश्वरी के प्रयास और अनुनय विनय से ही बैंक द्वारा यह भेट प्रदान की गई है।
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story