बारां। जिला कांग्रेस कमेटी बारां के जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने आज विधानसभा क्षेत्र किशनगंज के ब्लॉक किशनगंज एवं शाहबाद मुख्यालयों पर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया। इस दौरान किशनगंज की पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया भी उनके साथ में रही। बैठक में कांग्रेस संगठन की मजबूती, जनसंघर्ष की रणनीति तथा आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

नरेगा और गरीब हितों पर प्रहार: जिलाध्यक्ष के कड़े तेवर

जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लागू की गई ऐतिहासिक महात्मा गांधी नरेगा योजना ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा साबित हुई थी, किंतु वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना के स्वरूप में लगातार किए जा रहे बदलाव गरीब, मजदूर और किसान वर्ग के हितों के साथ सीधा अन्याय है।" उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।

अमेरिका-भारत डील और किसानों की दुर्दशा

उन्होंने अमेरिका-भारत डील को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि "देश के आर्थिक एवं रणनीतिक हितों से समझौता स्वीकार्य नहीं है। देश की संप्रभुता और स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वाली किसी भी नीति का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।" मीणा ने आरोप लगाया कि वर्तमान में किसानों की मक्का एवं सोयाबीन की जिन्सों के जो दाम कम हुए है वह इसी डील का दुष्परिणाम है।

आगामी चुनावों हेतु "मजबूत बूथ" का संकल्प

बैठक में आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने मंडल, एवं बूथ प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि "मजबूत बूथ-मजबूत संगठन-मजबूत कांग्रेस के संकल्प के साथ कार्य करना होगा।" बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।

वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में पूर्व चेयरमेन सत्यनारायण भूमलिया, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेष मीणा, श्री असरफ देषवाली, कौषल किषोर राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, किषनगंज ब्लॉक अध्यक्ष अजीज नाजा, प्रदीप मेहता, चितरंजन पाठक पूर्व मंडी चेयरमेन समरानिया, निधि चन्देल, मथुरालाल, राहुल मेहता, राधेष्याम पडिरवाल केलवाडा, अनिल यादव, भोलाराम यादव सरपंच, सुमंत बंसल सरपंच, उत्कर्ष चौधरी सरपंच, षिषुपाल यादव सरपंच, भरत यादव, दीपचन्द मेहता सरपंच, बबलेष जैन कस्बाथाना, रहीम भाई कस्बाथाना, धनराज मेहता सरपंच, रामसिंह मेहता, ईष्वरलाल मेहता, प्रितम जाटव, रमेष जाटव, चम्पालाल मेहता पूर्व जि.पं.स., अरविन्द मेहता, घनष्याम नागर अध्यक्ष मार्केट सोसायअ, इन्द्रा पूर्व सरपंच, हेमराज पूर्व सरपंच, गिरिष नागर उप प्रधान, बनवारी बैरवा, मण्डल अध्यक्ष सुरेष, प्रमोद नागर, जगदीष षर्मा, मलकित सिंह, लड्डू सहरिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेष वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष कषीष, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story