बारां/कवाई। विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर, कवाई के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान कवाई रेलवे स्टेशन का अवलोकन कर रेल संचालन, यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रेलवे की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझा और रेल कर्मचारियों की जिम्मेदारियों के बारे में जाना।

विद्यालय के प्रधानाचार्य चौथमल शर्मा एवं सचिव मनोज गौतम ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान स्टेशन मास्टर धर्मराज मेहर और ट्रेन पायलट रामसिंह ने विद्यार्थियों को रेलवे की कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया, यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा रेल कर्मचारियों की विभिन्न जिम्मेदारियों को समझाया।

रेलवे स्टेशन के अवलोकन के दौरान विद्यार्थियों ने रेल संचालन से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं और प्रश्न पूछकर संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। इस गतिविधि के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रेलवे की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के आचार्य अनिल कुमार, श्रीमती रीमा सेन, श्रीमती अंजू डाली एवं श्री देवेश ओझा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कवाई रेलवे स्टेशन का यह भ्रमण विद्यार्थियों को रेल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और रेलवे कर्मचारियों के कार्यों की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रहा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story