राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटा रोड बारां में शनिवार को कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर वीर सपूतों के बलिदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिवार ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की शौर्य गाथाओं को याद करते हुए उनके साहस और पराक्रम को नमन किया। समारोह के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के इतिहास और भारतीय सेना के अदम्य साहस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं से देश के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में व्याख्याता यशोदारानी कश्यप, अरुण प्रदीप, और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महेश मेहता व प्रद्युम्न गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर जवानों की बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान संगीता मीणा, व्याख्याता रेखा दाधीच, राजेन्द्र शर्मा, सुनील मेहता, नीलम पिपलानी, अनिल मेहता, शैलेन्द्र खण्डेलवाल, तेजराम मीणा, मीना खींची, राजश्री गौतम, लेब असिस्टेंट संजय शर्मा, प्रियंका सुमन, एएओ कृष्णबिहारी गौतम सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story