बारां। पिछले कार्यकाल की भांति भी इस वर्ष भी आगामी 2 वर्षों के लिए श्री सर्राफा संस्थान में अध्यक्ष पद के लिए एक सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया के संचालन हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में राधेश्याम गर्ग को नियुक्त किया गया, वहीं सहप्रभारी की जिम्मेदारी सिराज भाई व अश्विनी बंसल को सौंपी गई। समस्त सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ इस मतदान के पर्व में भाग लेकर शत प्रतिशत ऐतिहासिक मतदान किया।

रोमांचक मुकाबले में दिग्गज को दी शिकस्त

इस चुनाव में कपिल पोरवाल को 107 मत एवं ललित मोहन खंडेलवाल को 91 मत प्राप्त हुए, जिसमें कपिल पोरवाल ने दिग्गज भूतपूर्व अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल को दूसरी बार कड़ी टक्कर देते हुए कुल 16 मतों से हराकर विजयी पताका लहराई। श्री सर्राफा संस्थान बारां के मीडिया प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि पुनः दूसरी बार कपिल पोरवाल को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर संपूर्ण सर्राफा व्यापारियों में एक खुशी की लहर देखी गई।

व्यापारियों में हर्ष और भावी कार्यक्रमों की घोषणा

जीत की सूचना मिलते ही जगह-जगह छोटे-बड़े सभी व्यवसायी बंधुओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर मुंह मीठा करवाकर एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई प्रेषित की। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपरांत कपिल पोरवाल ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आगामी होली मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार की। "कपिल पोरवाल ने 2 मार्च को शाम 6 बजे चतुर्भुज मंदिर प्रांगण में प्रीतिभोज एवं होली मिलन समारोह के आयोजन की घोषणा की।" पुनः दूसरी बार कपिल पोरवाल के अध्यक्ष बनने से संपूर्ण सर्राफा बाजार के व्यापारियों में भारी उत्साह और आगामी कार्यकाल को लेकर सकारात्मकता देखी जा रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story