झालावाड़: श्री राड़ी के बालाजी धाम पर 35 फीट के रावण का दहन और भजन संध्या
महावीर सेवा दल के तत्वावधान में 70 साल पुरानी परंपरा के साथ मनाया गया दशहरा, आज प्रसिद्ध गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

झालावाड़ के श्री राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में महावीर सेवा दल द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान 70 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
बारां। महावीर सेवा दल के तत्वावधान में श्रीराड़ी बालाजी मंदिर परिसर झालावाड़ में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजय जुलूस पंचमुखी बालाजी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ मंदिर परिसर में पहुंचा, जिसमें अखाड़े ने शानदार व्यायाम के आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। विजय जुलूस में राम-लक्ष्मण एवं वीर हनुमान की झांकियां भी साथ चल रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
परंपरागत विजय जुलूस और रावण दहन
जुलूस में प्रमुख रूप से बंटी खंडेलवाल, राजकुमार सोनी, भूपेंद्र शर्मा, जितेंद्र टेलर, विष्णु लखारा, लेखराज लोधा, राहुलनाथ पटवा, जोधराज नागर, वीरू सोगरिया, दिलीप जैन, लोकेश व्यास, घासीलाल व चंद्रमोहन धाभाई और महावीर सेवादल के अध्यक्ष संजय जैन ताऊ सम्मिलित थे। विजय जुलूस जैसे ही मंदिर परिसर में पहुंचा, कार्यक्रम के अतिथियों ने राम-लक्ष्मण और हनुमान की आराधना की। इसके पश्चात सभी ने 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होते हुए और रावण दहन की 70 साल पुरानी परंपरा को संपन्न होते हुए देखा।
भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम
चैत्र नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन आज किया जाएगा। महावीर सेवा दल के अध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने बताया है कि "नवरात्र महोत्सव का यह विशेष कार्यक्रम आज रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक चलेगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री भजन प्रस्तुत करेंगे।" इस भजन संध्या के बीच-बीच में आकर्षक झांकियां भी भजनों के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।
निशुल्क चिकित्सा सेवा एवं रामलीला आयोजन
महावीर सेवादल प्रवक्ता अनिल कसेरा ने जानकारी दी है कि "निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर में डॉक्टर अमन पारीक अपनी सेवाएं आज भी देंगे जो बिल्कुल निशुल्क होगा और इसी के साथ चैत्र नवरात्र महोत्सव यही पूर्ण होगा।" इसके अतिरिक्त मंदिर श्री राड़ी के बालाजी पर चल रही भव्य राम लीला में रामायण जी की आरती में आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पूजा आर्चना की। इस अवसर पर पार्षद रईस चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह जोधाना, गोविंद सुमन, मुकेश मेहर, दीपेश भार्गव, उपेश बाजपेई, अरुण व्यास, राहुल नाथ पटवा, मनीष लाहोटी, चंद्रमोहन धाभाई, राजकुमार सोनी व बंटी खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
