संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और मतदाता अधिकारों के संरक्षण को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में 26 नवम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च एवं संविधान सभा में बारां जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को डीसीसी कार्यालय बारां में जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक का उद्देश्य संविधान दिवस पर जयपुर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को प्रभावी बनाना रहा।

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि बैठक में संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, मतदाताओं के अधिकारों का संरक्षण करने और कांग्रेस संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है।

मीणा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरण और मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण जनजागरण अभियान है। उन्होंने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों और कार्यकर्ताओं से जयपुर में आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट रक्षक अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता लोकतंत्र का सजग प्रहरी बनकर कार्य करे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे।

26 नवम्बर को जयपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च एवं संविधान सभा में बारां जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा कार्यक्रम के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में कांग्रेसजनों से संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत करने और पार्टी के जनजागरण अभियानों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही मतदाता अधिकारों के संरक्षण, संगठनात्मक अनुशासन और बूथ स्तर पर सक्रियता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति जताई गई।

इस दौरान डीसीसी महासचिव तोलाराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष मांगरोल रामस्वरूप बैरवा, किशनगंज अजीज नाजा, नगर अध्यक्ष बारां प्रशान्त भारद्वाज, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कशिष धाकड़, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, प्रदेश संगठन सेवादल अशरफ देशवाली, मंडल अध्यक्ष नवीन सोन, महावीर मीणा, विजय बैरवा, संदीप शर्मा, कुलदीप मीणा, पार्षद मीनाक्षी भारद्वाज, समीर बंटी, शिवचरण मेहता, विजय पिपलानी, यशवन्त अर्जुन, अखलाक अंसारी, प्रियंका विजयवर्गीय, रोहित गुर्जर, बबलू विजय, रोहिताश्व सक्सेना, लियासत अली, शरीफ भाई रंगरेज, पीयूष सोनी, शिवचरण मेहता, राजेन्द्र राठी, साजिदा बानो, नीलोफर, रसीद लोदी और पींकू खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story