जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा का जन्मदिन कल, मंदिरों में करेंगे दर्शन
रामचरण बोहरा अपने जन्मदिन पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर, खोले के हनुमान जी और गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा का जन्मदिन 1 जुलाई, बुधवार को कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद बोहरा विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा अपने निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आमजन से मुलाकात कर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे।
पूर्व सांसद के मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि रामचरण बोहरा बुधवार प्रातः 6:00 बजे मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह खोले के हनुमान जी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
मंदिरों में दर्शन-पूजन के उपरांत पूर्व सांसद रामचरण बोहरा अपने निवास स्थान पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आमजन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करने के साथ उनका हालचाल भी जानेंगे। उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां की गई हैं।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
