भव्य नवकार कलश रथ यात्रा 18 मार्च को बारां में
बारां में 18 मार्च 2026 को सकल जैन समाज द्वारा आयोजित नवकार कलश रथ यात्रा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता होगी। यात्रा में नवकार मंत्र, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्सव का आयोजन होगा, जो नगर में आस्था और धार्मिक परंपरा का संदेश फैलाएगा।

बारां। सकल जैन समाज बारां के तत्वावधान में दिनांक 18 मार्च 2026 को नगर में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सम्पूर्ण जैन समाज की सहभागिता से एक विशाल एवं आकर्षक धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के महिला-पुरुष, युवा, बच्चे एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर नवकार कलश विराजमान रहेगा और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। यात्रा के दौरान नवकार मंत्र के जयकारे, भजन-कीर्तन, मंगल वाद्य और धार्मिक ध्वज पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर धर्म प्रभावना का संदेश देंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
शोभायात्रा का समय प्रातः 7.30 बजे रहेगा। यात्रा मार्ग जैन कॉलोनी, बारां से प्रारंभ होकर श्रीराम स्टेडियम, प्रताप चैक, धर्मादा संस्था चैराहा, सराफा बाजार होते हुए प्रशांतमति सभागार में समापन होगा। समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस पावन अवसर को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने में तैयारियों में जुटे हुए हैं।
यह रथ यात्रा समाज की आस्था, एकता और धार्मिक परंपरा का प्रतीक होगी तथा नगर में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन करेगी। सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे नवकार कलश रथ शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
