राजेंद्र शर्मा, बारां। इनरव्हील क्लब बारां का 21वां चार्टर डे समारोह शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में उल्लास, आत्मीयता और गरिमा के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ

क्लब अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ चार्टर प्रेसिडेंट ललिता टोंग्या, जिला प्रमुख उर्मिला जैन, क्लब पिलर्स बिंदु मारू, मृदुला मारू, अनिता सेठी एवं वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा सद्भावना की केंडल प्रज्वलित कर किया गया। इनरव्हील प्रेयर त्रिशला जैन और प्रेरणा शर्मा ने प्रस्तुत की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। संचालन अनिता सेठी ने प्रभावशाली शैली में किया।

उपलब्धियां और गौरवपूर्ण इतिहास

  • चार्टर प्रेसिडेंट ललिता टोंग्या ने क्लब की 21 वर्ष पूर्व हुई स्थापना को स्मरण करते हुए बताया कि "स्थापना काल से ही क्लब ने महिला सशक्तिकरण एवं सेवा कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।"
  • वर्ष 2005 से अब तक 11 बार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित होना क्लब की गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
  • पूर्व अध्यक्ष उर्मिला जैन ने क्लब स्थापना में बिंदु प्रदीप मारू के योगदान की सराहना की।
  • तत्पश्चात पूर्व अध्यक्षों एवं मंत्रियों ने अपने-अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा कर अनुभवों की सुंदर श्रृंखला प्रस्तुत की।

सांस्कृतिक गतिविधियां और आकर्षण

सभी प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी की जोड़ियां स्काय ब्लू परिधान में आकर्षण का केंद्र रहीं। “आई लव इनरव्हील” गेम एवं हाउजी ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। ललिता-मृदुला और उर्मिला-बिंदु की जोड़ियों ने विशेष समन्वय के साथ सभी का मन मोह लिया और पारितोषिक प्राप्त किया।

सम्मान समारोह एवं आभार

अनिता-बिंदु, बिंदु-सुमन, इंद्रा गालव, मीना अरोड़ा, सुमन-चन्दा, चन्दा-विनीता, त्रिशला-शिल्पा, सीमा-किरण, नीतू-सीमा तथा आगामी चंद्रकला-चारु की जोड़ियों का तिलक, माला एवं आकर्षक उपहारों के साथ मंच पर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में ट्रेजरार मंजू बंसल, दिव्या जैन एवं शीला गोयल का विशेष सहयोग रहा। अंत में सचिव सीमा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। चार्टर डे समारोह ने सेवा, मित्रता और समर्पण के 21 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा को हर्षाेल्लास के साथ स्मरणीय बना दिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story