इनर व्हील क्लब बारां ने सत्र 2025-26 के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए 160 सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूर्ण कर क्लब के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया। अध्यक्ष नीतू गुप्ता के कुशल नेतृत्व में वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े अनेक सेवा कार्य प्राथमिकता के साथ संचालित किए गए।

अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय क्लब की समर्पित टीम और सभी सदस्यों को देते हुए कहा कि सेवा, सहयोग और एकजुटता की भावना के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी। उन्होंने विश्वास जताया कि क्लब भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को इसी उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।

क्लब की सचिव सीमा सिंह ने पूरे कार्यकाल के दौरान सभी सेवा प्रोजेक्ट्स का सफल संचालन एवं समन्वय किया। आईएसओ बिंदु मारू, सीसी उर्मिला जैन भाया तथा चार्टर प्रेजिडेंट ललिता टोंग्या का भी प्रत्येक कार्यक्रम में विशेष सहयोग और सक्रिय योगदान रहा, जिससे विभिन्न सेवा गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सका।

क्लब की कोषाध्यक्ष मंजू बंसल ने अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए पूरे वर्ष क्लब के बजट एवं वित्तीय व्यवस्थाओं का पारदर्शी और सुव्यवस्थित संचालन किया। उनके प्रभावी वित्तीय प्रबंधन से सभी सेवा प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

क्लब के सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम बताया। इनर व्हील क्लब बारां ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से न केवल समाज सेवा का नया उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story