बारां में सेवा, मित्रता और सामाजिक सरोकारों की भावना को आगे बढ़ाते हुए इनरव्हील क्लब बारां के सत्र 2026-27 का पदस्थापना समारोह कोटा रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन, चार्टर प्रेसिडेंट श्रीमती ललिता टोंग्या, नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती चंद्रकला सेठी तथा सचिव श्रीमती चारू गुप्ता का क्लब की थीम “सेवा, समर्पण एवं Grow & Flourish” के अनुरूप मधुर स्वर लहरियों के बीच भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पूर्व सचिव श्रीमती सीमा सिंह ने इनरव्हील प्रार्थना प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा श्रीमती नीतू गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए, जबकि स्वागत गीत की प्रस्तुति श्रीमती त्रिशला जैन ने दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती चंद्रकला सेठी ने सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी की घोषणा की। मुख्य अतिथि श्रीमती उर्मिला जैन ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में सचिव श्रीमती चारू गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती दिव्या जैन, आईएसओ श्रीमती अनिता सेठी, सीसी श्रीमती ललिता टोंग्या, उपाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा गर्ग तथा कार्यकारिणी सदस्याओं के रूप में श्रीमती उर्मिला जैन, श्रीमती बिंदु मारू, श्रीमती चन्दा ठाकुरिया, श्रीमती चित्रा जैन, श्रीमती मृदुला मारू एवं श्रीमती सुमन गोयल को दायित्व सौंपे गए।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रोटरी क्लब बारां के अध्यक्ष रोटेरियन जितेंद्र गुप्ता का भी क्लब पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्षा श्रीमती नीतू गुप्ता एवं पूर्व सचिव श्रीमती सीमा सिंह ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में सम्पन्न 152 सेवा प्रकल्पों का विवरण दिया। इस दौरान गत सत्र में विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग देने वाली सदस्याओं श्रीमती उर्मिला जैन, श्रीमती बिंदु मारू, श्रीमती ललिता टोंग्या, श्रीमती मृदुला मारू, श्रीमती शीला गोयल, श्रीमती अनिता सेठी सहित अन्य सदस्याओं का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समारोह के दौरान समाज की जरूरतमंद एवं कर्मठ महिला श्रीमती मंजू जैन को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। साथ ही जिला चिकित्सालय के डायलिसिस वार्ड का अवलोकन कर मरीजों की सुविधा के लिए एक बेंच भेंट करने का निर्णय लिया गया। क्लब द्वारा डायलिसिस वार्ड में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ का सम्मान भी किया गया। डॉक्टर्स-डे के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली क्लब की चिकित्सक सदस्याओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

मुख्य अतिथि श्रीमती उर्मिला जैन ने अपने उद्बोधन में कहा, “सेवा का वास्तविक स्वरूप तभी सार्थक होता है जब वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। इनरव्हील क्लब बारां इसी भावना के साथ निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।” उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान कार्यकारिणी की सराहना करते हुए आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बिंदु मारू ने किया, जबकि प्रवेश एवं स्वागत व्यवस्थाओं का सफल संयोजन श्रीमती अनिता सेठी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बताया गया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए उत्तम गुणवत्ता के कपड़े के थैले तैयार कराए गए हैं। समारोह में श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती अंजू मारू, श्रीमती प्रेरणा तिवारी, श्रीमती सुलेखा जैन, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती ममता नागर, श्रीमती द्वारिका नागर, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती इंद्रा गालव, श्रीमती सुधा गोयनका, श्रीमती नीतू जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं। राष्ट्रगान एवं सौहार्दपूर्ण संध्या भोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story