बारां, 4 मार्च। भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। इस बार आयु सीमा में छूट देकर अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। अब 22 वर्ष की उम्र सीमा के अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों दोनों के लिए अग्निवीरवायु इंटैक 01/2027 के लिए आवेदन पोर्टल 3 से 10 मार्च 2026 तक फिर से चालू कर दिया है।

कमान अधिकारी का संदेश और भर्ती का अवसर

वायु सैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि "इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करके आयु सीमा में दी गई छूट का लाभ उठा सकते है। यह सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर भारत की सशस्त्र सेना बलों का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है।" भारतीय वायुसेना ने हाल ही में कोरिजेंडम जारी करके इसकी जानकारी दी है।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

अभ्यर्थी https://iafrecruitment.edcil.co-in/ वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से लेकर 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए (यहां लिखी दोनों तिथि भी मान्य)।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड

साथ ही अभ्यर्थी को 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य है। 12वीं भौतिकी एवं गणित विषय वाले अभ्यर्थी साइंस ग्रुप एवं अन्य ग्रुप दोनों में आवेदन के पात्र होंगे। जब कि 12वीं या समकक्ष परीक्षा में अन्य विषयों वाले अभ्यर्थी अन्य ग्रुप (साइंस के अलावा) में आवेदन के पात्र होंगे।

भर्ती विज्ञापन एवं अन्य निर्देश

आयु सीमा के अलावा बाकी अन्य सभी जानकारी एवं भर्ती प्रक्रिया के सभी मानदंड वायु सेना अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के विज्ञापन संख्या सीबीसी 10803/13/0025/2526 के अनुसार होंगे। जो कि रोजगार समाचार के 17 जनवरी 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ था। विज्ञापन एवं कॉरिजेंडम उल्लेखित भर्ती आवेदन की वेबसाइट द्वारा भी डाउनलोड की जा सकती है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story