बारां, 18 दिसंबर। युवाओं के कौशल विकास और रोजगारपरक क्षमताओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत जिले में इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशन में प्रतियोगिता के प्रथम चरण की जिला स्तरीय परीक्षा आगामी 21 दिसंबर, रविवार को आयोजित होगी।

यह परीक्षा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झालावाड़ रोड, बारां में प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक संपन्न होगी। संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले से कुल 115 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जो विभिन्न कौशल क्षेत्रों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।

जिला स्तरीय परीक्षा में सफल चयनित अभ्यर्थियों को स्किल-वाइज राज्य स्तरीय द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे अपने हुनर को और व्यापक स्तर पर साबित कर सकेंगे। यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाशाली युवाओं को पहचान दिलाने का माध्यम बनेगी, बल्कि उन्हें भविष्य में बेहतर प्रशिक्षण, अवसर और रोजगार की दिशा में भी अग्रसर करेगी।

इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 के माध्यम से जिले के युवाओं में कौशल आधारित प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और बारां के प्रतिभागी राष्ट्रीय कौशल आंदोलन में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story