बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दू समाज पर कथित अत्याचारों और नृशंस हत्याओं के विरोध में बारां शहर शुक्रवार को उग्र आक्रोश का साक्षी बना। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा हिन्दू समाज के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

आक्रोश प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ता दीनदयाल पार्क स्थित खाकी बाबा जी बगीची के हनुमान मंदिर में एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में प्रदर्शनकारी प्रताप चौक पहुंचे, जहां जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध प्रकट किया गया। विहिप जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जितेन्द्र पिपलानी ने बताया कि यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में आयोजित किया गया।

बजरंग दल जिला संयोजक रवि गुर्जर ने प्रदर्शन के दौरान विषय को विस्तार से रखते हुए कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दू युवक दीपू दास की नृशंस हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाकर सार्वजनिक रूप से जलाया जाना अत्यंत अमानवीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पूरे हिन्दू समाज के लिए खुली चुनौती हैं और अब चुप्पी नहीं, एकता की आवश्यकता है। वक्ताओं ने इस हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकृष्ट करने की मांग दोहराई।

कार्यक्रम के अंत में विहिप जिला अध्यक्ष हेमराज मालव ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात जिहादी मानसिकता से ग्रस्त बताए गए बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया और बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह हाडा, जिला सहमंत्री सत्यनारायण नागर, काठ्याबाबा आश्रम के आचार्य परमानंद, जिला उपाध्यक्ष जगदीश नागर, महावीर सुमन, जिला संपर्क प्रमुख कृष्ण मुरारी कसेरा, जिला विमर्श प्रमुख नितेश गालव, जिला धर्म प्रसार प्रमुख गौरव चौरासिया, जिला मठ मंदिर अर्चक पुरोहित, हेमराज नागर, नाहरगढ़ प्रखंड संयोजक पंकज नागर, नगर संयोजक सन्नी सोनी, नगर मंत्री प्रदीप शर्मा, नगर सह मंत्री चेतन नागर, नगर उपाध्यक्ष मितेश कोहली, बारां प्रखंड अध्यक्ष मोहन लाल सुमन, प्रखंड मंत्री दिनेश शर्मा, प्रखंड संयोजक अरुणकांत मीणा, टोनू मुंदडा, प्रिंस गुप्ता, बिट्टू गुर्जर, मनीष चौधरी, अक्षय गौतम, केशव बामला, आशीष वैष्णव कोयला, सोनू नागर हीकड़, दीपांशु गेरा, सत्यनारायण गर्ग, विनोद मालव, रामलखन यादव, नरेन्द्र यादव और अंकुश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story