बारां। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दिल्ली की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में बारां जिले से सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष यश जैन भाया के नेतृत्व में पहुंची इस युवा टीम ने राजनीतिक उत्साह और जोश का संपूर्ण प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चेरब सक्सेना ने बताया कि रैली में बारां जिले के प्रतिनिधि दल ने रैली समापन के पश्चात यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिंब, ज्ञानेश शुक्ला एवं पूर्व प्रभारी मनीष चैधरी से भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व को जिले में पार्टी द्वारा की जा रही गतिविधियों और युवाओं को संगठित करने के प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाब खान, प्रदेश सचिव एवं खानपुर पंचायत समिति सदस्य अमरलाल जादम, अल्पसंख्यक विभाग बारां के जिलाध्यक्ष अली हुसैन टीपू, अंता पार्षद सतीश महावर, अंता विधानसभा अध्यक्ष चेतन गौतम, महासचिव राघव मेहता, पूर्व देनप जिला उपाध्यक्ष ऋतिक चैधरी, युवा नेता सूरज हाड़ा, इमरान खान, जुनेद पठान, राजा खान, चिंटू प्रजापति, कासिम अली, शाहरुख अंसारी सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस रैली ने न केवल युवा राजनीति में सक्रिय भागीदारी को प्रदर्शित किया बल्कि जिले के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज़ पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान किया। राजनीतिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

बारां से दिल्ली तक पहुंचे इस युवा प्रतिनिधि दल ने यह संदेश भी दिया कि प्रदेश और देश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए युवा वर्ग सजग और सक्रिय है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story