हिंदू अखाड़ा समिति ने गठित की 'महारानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड', रूबी सुमन बनीं अध्यक्ष
महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के उद्देश्य से गठित इस इकाई के माध्यम से बालिकाओं को कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक और सशक्त बनाया जाएगा।

हिंदू अखाड़ा समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में 'महारानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड' की नवनियुक्त अध्यक्ष रूबी सुमन (गुलाबी परिधान में) का स्वागत किया गया।
हिंदू अखाड़ा समिति ने हिंदू समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने और समाज को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपने विभिन्न घटक इकाइयों के विस्तार का निर्णय लेते हुए महिला इकाई ‘महारानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड’ की घोषणा की। समिति ने इसे सामाजिक सद्भावना, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
हिंदू अखाड़ा समिति जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह और दिनेश सोनी ने बताया कि समिति में महिलाओं और बालिका पहलवानों की सदस्य के रूप में भागीदारी सैकड़ों की संख्या में है। इसी सहभागिता को संगठित स्वरूप देने और समाज में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला इकाई का गठन किया गया।
हिंदू अखाड़ा समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों, व्यायामशालाओं के अध्यक्षों, उस्तादों, विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा सैकड़ों महिला पहलवानों की उपस्थिति में रूबी सुमन को महारानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड का अध्यक्ष घोषित किया गया।
मुकेश शर्मा नेपाली ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पुरुषों के समान महत्वपूर्ण है। महिलाएं दो परिवारों का उत्थान करती हैं और जब वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होंगी तो समाज और देशहित में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने कहा कि एक महिला दूसरी महिला को बेहतर ढंग से समझ और जागरूक कर सकती है। इसी उद्देश्य से गठित महारानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड बालिकाओं को शिक्षा का महत्व समझाने के साथ आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सशक्त बनाएगी। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी सक्रिय भागीदारी निभाएगी।
कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने महिला इकाई के गठन पर खुशी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू अखाड़ा समिति की कार्यपद्धति और बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान थे, जिन्होंने कूट रचित तरीके से समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन समिति की संगठित और तटस्थ कार्यशैली ने ऐसे प्रयासों को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी चुनौतियां आएंगी, लेकिन समिति देशहित, धर्महित और समाजहित में ईमानदारी और मजबूती के साथ कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर रामस्वरूप उस्ताद, माणक उस्ताद, राजू उस्ताद, पवन सुमन उस्ताद, मोहन सुमन उस्ताद, पवन पंचाल उस्ताद, गोविंद शर्मा, दिनेश अग्रवाल, उमेश दाधीच, सुनील सारस्वत, मनोज शर्मा, यज्ञेश शर्मा, दीपक, रोहित, बंटी, विशाल, विक्की सेन, राधे सुमन, शकुंतला सुमन, उमा मीणा, रजनी सुमन, मनु नामा, ऋषिका कसेरा, मुस्कान नागर, चंचल प्रजापति, संजना यादव, पूनम यादव, शीतल सुमन, पिंकी प्रजापति, हिना अरवल, तनीषा सुमन, नंदिनी प्रजापति, सुमित्रा महावर, गुंजन यादव, रितिक यादव और राधा दंगोरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महारानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष रूबी सुमन को बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
महिला इकाई के गठन के साथ हिंदू अखाड़ा समिति ने सामाजिक संगठन, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और समाजहित के मुद्दों पर अपनी सक्रियता को नए स्तर पर पहुंचाने का संकेत दिया है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
