बारां। शहर की प्रतिभाशाली बेटी हिमांशी गर्ग पुत्री दिनेश कुमार गर्ग ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की लीगल स्ट्रीम में ऑफिसर ग्रेड–ए (असिस्टेंट मैनेजर) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमांशी ने सामान्य वर्ग की मेरिट सूची में द्वितीय अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

हिमांशी की नियुक्ति सेबी भवन, मुंबई में हुई है। सेबी भारत के प्रतिभूति एवं शेयर बाजार की प्रमुख नियामक संस्था है, जो निवेशकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ एनएसई और बीएसई सहित देश के प्रतिभूति बाजार से जुड़ी संस्थाओं एवं गतिविधियों का नियमन करती है।

अपनी सफलता पर हिमांशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, सही रणनीति, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ने पर सफलता निश्चित मिलती है।

हिमांशी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय वर्षों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने अपनी सफलता से यह सिद्ध किया है कि स्पष्ट लक्ष्य, समर्पण और अथक परिश्रम के बल पर कठिन से कठिन मंजिल भी प्राप्त की जा सकती है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

विदित रहे कि हिमांशी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान पूर्वी के नवनियुक्त बारां जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग सर्राफ के छोटे भाई दिनेश गर्ग की पुत्री एवं सर्राफा संघ के महामंत्री पियूष गर्ग की भतीजी हैं।

हिमांशी की सफलता पर दिनेश व प्रियंका अग्रवाल (पापा–मम्मी), भाई गौरांश गर्ग, अशोक व शशि गर्ग (ताऊजी–ताईजी), विनोद–उमा गर्ग (चाचा–चाची), नवीन–नेहा गर्ग, भूपेंद्र–निक्की गर्ग (भैया–भाभी), पियूष–करुणा व अखिल, केनी, आद्या (भाई–बहन) एवं समस्त गर्ग परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिमांशी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story