नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत मीणा रजपाली का मीणा समाज ने किया अभिनंदन
मीणा समाज के पंच-पटेलों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर हेमंत मीणा का स्वागत किया, नवनियुक्त अध्यक्ष ने राष्ट्रहित में एकजुटता का संकल्प दोहराया।

कोटा संभाग में भाजपा एसटी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हेमंत मीणा रजपाली का मीणा समाज के पदाधिकारियों और पंच-पटेलों द्वारा साफा पहनाकर और मालाएं अर्पण कर अभिनंदन किया गया।
भारतीय जनता Party अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हेमंत मीणा रजपाली का मीणा समाज के पंच-पटेलों एवं समाजजनों द्वारा साफा बंधन और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।
स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के दौरान हेमंत मीणा रजपाली ने समाज द्वारा दिए गए सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज उनके लिए प्रथम प्राथमिकता पर है, लेकिन सभी समाजों का आत्मिक सहयोग भी उन्हें समान रूप से प्राप्त है। उन्होंने कहा कि समाजों के नाम पर विभाजन की भावना नहीं है, बल्कि संपूर्ण समाज राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य कर रहा है। इसी संकल्प के साथ देश को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने में सभी अपना योगदान देते रहेंगे।
हेमंत मीणा ने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार का आभार व्यक्त किया।
भाजपा मीडिया विभाग कोटा संभाग के सहसंयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि स्वागत-सत्कार कार्यक्रम में मीणा समाज के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज मीणा, जिला महामंत्री रामपाल मीणा, संगठन मंत्री बैजनाथ मीणा रजपाली, मुकुट मीणा, मुकेश मीणा, लोकेश मीणा, चंद मीणा, माणक मीणा, रमाकांत मीणा, महावीर मीणा, रमेश मीणा, जसवंत मीणा, पप्पू मीणा, हरिओम मीणा एवं गिरराज मीणा सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में हेमंत मीणा ने मीणा समाज के पंच-पटेलों एवं समाजजनों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए समाज एवं संगठन की सेवा के प्रति और अधिक समर्पण तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। समारोह ने समाज और संगठन के बीच आपसी विश्वास, एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
