जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में काले बादलों का जमघट लगा रहा। दोपहर बाद अपराह्न आधे घंटे हुई जोरदार बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के छोटे-बड़े सभी नाले और नालियों का पानी उफनकर सड़कों पर बह निकला, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

शहर के हृदय स्थल प्रताप चौक पर लगभग 1 फुट पानी जमा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं कई दुकानों में नाले-नालियों का गंदा पानी प्रवेश कर गया, जिसके चलते दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रताप चौक से स्टेशन रोड स्थित श्री राम स्टेडियम तक सड़क के दोनों ओर पानी भरने से व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

व्यापारियों का कहना है कि शहर में प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। गत माह नगर परिषद की ओर से जेसीबी मशीन से नाले-नालियों की सफाई करवाई गई थी, लेकिन आधे घंटे की बारिश ने सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति लोगों के सामने ला दी।

इधर, एक बार फिर सक्रिय हुए मानसून से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं वर्षा नहीं होने से परेशान किसानों के चेहरों पर भी उम्मीद की किरण दिखाई दी है। खेत पड़त पड़े हुए थे और किसान बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है।

मंडी व्यापारी जगदीश बंसल, आनंद बंसल, दिनेश बंसल, प्रशांत विजयवर्गीय इत्यादि ने बताया कि इस वर्षा से किसानों को राहत मिली है, जबकि कृषि उपज मंडी परिसर में कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। बारिश ने जहां किसानों को राहत दी, वहीं शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story