बारां। राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने बारां निवासी एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हरीश शर्मा (कॉलेज बुक हाउस) को राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में हाडौती संभाग अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने यह आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष हरीश शर्मा ब्राह्मण समाज के समग्र विकास एवं उत्थान हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी सांगठनिक गतिविधियों का संचालन राजस्थान ब्राह्मण महासभा के विधान, नियमों एवं उच्च पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

संभाग स्तर पर मिली इस अहम जिम्मेदारी और हरीश शर्मा की इस उपलब्धि पर बारां सहित जिलेभर के ब्राह्मण समाज में हर्ष व्याप्त है। समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने इस मनोनयन को संगठन के हित में एक दूरगामी कदम बताया है। स्थानीय स्तर पर हर्ष व्यक्त करते हुए समाज बंधुओं ने विश्वास जताया है कि शर्मा के नेतृत्व में हाडौती संभाग में विप्र समाज की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों को नई गति प्राप्त होगी।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story