हंसराज मीणा बारां के नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त, भाया का जताया आभार
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने समर्थकों संग पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया से भेंट कर विकास कार्यों को गति देने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बारां में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया (बाएं) पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया का आभार व्यक्त करते हुए। इस दौरान जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने उनका स्वागत किया।
राजेंद्र शर्मा, बारां। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सूची में बारां जिलाध्यक्ष पद पर हंसराज मीणा उदपुरिया को काबिज किया गया है।
प्रमोद जैन भाया के आवास पर आभार प्रदर्शन
सोमवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा अपने सैकडों समर्थकों के साथ बारां पहुंचे। मांगरोल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा ने बताया कि:
- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया सैकडों कांग्रेसजनों के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया के आवास पर पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया।
- अंता विधायक प्रमोद जैन भाया एवं जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
- भाया द्वारा जिलाध्यक्ष के साथ उपस्थित हुए सैकडों कांग्रेसजनों का भी मुंह मीठा करवाया गया।
शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद और भाया का संदेश
प्रमोद जैन भाया द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर हंसराज मीणा को नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने जिलाध्यक्ष को "सभी को साथ लेकर कार्य करने का आव्हान किया।"
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का संकल्प: "सभी को साथ लेकर चलेंगे"
इस अवसर पर नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया ने कहा कि:
"कांग्रेस संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर सभी को साथ लेकर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।"
उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए निम्नलिखित बातें कहीं:
- वह हमेशा कांग्रेस पार्टी एवं किसान, व्यापारी, युवा तथा आमजन के हितों को लेकर सदैव संघर्षरत रहेंगे।
- मीणा ने कहा कि वह कांग्रेस शासन के दौरान प्रमोद जैन भाया के कार्यकाल में स्वीकृत विकास के कार्यो को चालू तथा पूर्ण करवाने के लिए सरकार एवं प्रशासन पर दबाव बनाएंगे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
