बारां। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जारी सूची में बारां के हाजी नासिर मिर्जा को प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर पूर्व वक्फ कमेटी चेयरमैन जाकिर मंसूरी के नेतृत्व में उनके आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

जाकिर मंसूरी के नेतृत्व में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश कोऑर्डिनेटर हाजी नासिर मिर्जा का माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को हाजी नासिर मिर्जा ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का भरोसा दिलाया।

शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय नेताओं का जताया आभार

नासिर मिर्जा ने अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौबदार, पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन ‘भाया’, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हंसराज मीणा, डीसीसी उपाध्यक्ष अशरफ देशवली, उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी तथा पूर्व अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि "पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।"

कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता

इस स्वागत समारोह के दौरान एडवोकेट असलम भारती, साबिर खान प्रॉपर्टी, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद, इरफान अंसारी, कलाम स्टोन, अरशद इकबाल, अफजल खान, जावेद खान, इदरीस जागीरदार, असलम राजा सहित कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिर्जा को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।

रिपोर्ट: राजेंद्र शर्मा, बारां

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story