फसलों की बुआई के बाद लंबे समय से बारिश नहीं होने से चिंतित किसानों ने रविवार को अरड़ाना गांव में घास भेरू जी की सवारी निकालकर अच्छी वर्षा की मनोकामना की। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश नहीं होने से फसलों पर संकट गहराता जा रहा है और यदि जल्द पानी नहीं बरसा तो अकाल जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

वार्ड पंच मेघराज मीणा ने बताया कि फसलों की बुआई के बाद लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण किसान बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बारिश नहीं हुई तो किसानों की फसलें बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच जाएंगी। इसी चिंता को देखते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अरड़ाना गांव में घास भेरू जी की सवारी निकालकर वर्षा होने की कामना की।

इस अवसर पर चरडाना सरपंच तथा सरपंच संघ के राष्ट्रीय सचिव कृष्णमुरारी दिलावर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव की बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए और सभी ने मिलकर वर्षा की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन के बाद गांव के बाहर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भोजन भी किया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह आयोजन अच्छी वर्षा की सामूहिक प्रार्थना और कृषि संकट के बीच उनकी चिंता का प्रतीक बनकर सामने आया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story