बारां/अटरू। केशव महाविद्यालय, अटरू में आयोजित सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन 24 दिसंबर को महाविद्यालय परिसर में भव्य समारोह के साथ हुआ। यह शिविर 17 दिसंबर से चल रहा था और युवाओं में समाज सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

समापन समारोह में मंचासीन अतिथियों के रूप में श्री कैलाश गंदोलिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय किसान संघ; राजेंद्र नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा; विकास अधिकारी राहुल बैरवा; छजावा मठ के महंत किशनबन जी महाराज; रामबाबू वैष्णव; राजेंद्र सिंघल, महाविद्यालय निदेशक; कृष्ण मुरारी दिलावर; निर्देशिका जमुना दिलावर; प्राचार्य डॉ. सीमा राणावत; एवं चेयरमैन प्रमोद दिलावर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती की वंदना, वंदे मातरम और सरस्वती पूजन के साथ हुआ। मंच से अपने उद्बोधन में कैलाश गंदोलिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को समाज चिंतन और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों में सेवा भाव, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का बीजारोपण करने वाले एनएसएस प्रकल्प की सराहना की।

विकास अधिकारी राहुल बैरवा ने एनएसएस के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं।

शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन प्रमोद दिलावर ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। इस शिविर ने विद्यार्थियों को न केवल समाज सेवा के प्रति जागरूक किया बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

केशव महाविद्यालय का यह सात दिवसीय विशेष शिविर एनएसएस के उद्देश्यों को साकार करने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति व सेवा भाव का संचार करने की दिशा में एक मिसाल साबित हुआ।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story